यादराम साहू की रिपोर्ट :-
नगर पंचायत गुण्डरदेही के विकास कार्यों की कड़ी में शनिवार, 7 फरवरी को वार्ड क्रमांक 06 स्थित आत्मानंद हाईस्कूल परिसर में महत्वपूर्ण निर्माण कार्य का शुभारंभ होने जा रहा है। यहाँ ₹9.93 लाख की अनुमानित लागत से चबूतरा एवं शेड का निर्माण किया जाएगा।
इस विकास कार्य का विधिवत भूमिपूजन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के मुख्य आतिथ्य एवं उपाध्यक्ष विजय सोनकर की अध्यक्षता में संपन्न होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, वार्ड पार्षद रामबती सोनकर एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष लालवीर सिंह उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण—पोषण बन्नूराम निषाद, हरीश निषाद, संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव, हेमंत सोनकर, सुल्ताना तिगाला, सलीम खान, हेमलता सोहन सोनी, पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया, फैज बख्श, सेवक महिपाल एवं रोमलाल यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। नगर पंचायत प्रशासन ने सभी गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।



