संवाददाता ईश्वर सिंह प्रधान की रिपोर्ट —
वार्ड क्रमांक 1 कोरबाभावर की महिलाओं ने नशामुक्ति की शुरुआत अपने ही घर से की। शराब के कारण परिवारों में हो रही अशांति, आर्थिक तंगी और सामाजिक बुराइयों से तंग होकर वार्ड में नशा के खिलाफ सभी महिला समूह बनाकर वार्ड को नशा से मुक्त करने एवं समाप्त करने का संकल्प लिया इस कार्य को करना कोई आसान काम नहीं था । इस दौरान उन्हें कई तरह की यातनाएं सहनी पड़ीं। कई महिलाओं ने मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना तक झेली, लेकिन अपने लक्ष्य से कभी पीछे नहीं हटीं।
महिला समूहों ने एकजुट होकर जहां-जहां अवैध शराब का निर्माण हो रहा था, वहां पहुंचकर भट्ठियों को पकड़वाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन का सहयोग लेते हुए शराब बनाने वालों को थाना पहुंचाया। उनके अथक प्रयासों और साहसिक कदमों का परिणाम यह हुआ कि आज पूरा वार्ड क्रमांक 1 शराब और नशे से मुक्त होने के कगार पर पहुंच चुका है। वार्ड में शांति, भाईचारा और एक अच्छा माहौल बना पा रहे है|

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने की। अति विशिष्ट अतिथियों में बिनु निराला (उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद रतनपुर), सुभाष अग्रवाल (ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस रतनपुर), चावल मेम एवं जैन मेम (प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी), रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे, कन्हैया यादव, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका रतनपुर,रविंद्र दुबे, घनश्याम रात्रे, नवनीत (ए.बी.ओ. कोटा) तथा वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद ममता पाव शामिल रहीं। कार्यक्रम में वार्ड के सभी महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं, वार्डवासी एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस आयोजन को सफल बनाने में इन लोगों विशेष योगदान रहा
(1)जय महालक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह
(2) मां पार्वती महिला स्व सहायता समूह
(3) जय महामाया महिला स्व सहायता समूह
(4) जय लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह
(5) सखी महिला स्व सहायता समूह
(6) मां शक्ति महिला स्व सहायता समूह
कार्यक्रम की संचालक—
चेतन यादव ,धनसिंह पोर्ते शिक्षक, राजकुमार पटेल शिक्षक, आशीष कमलसेन



