तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायनपुर : नारायनपुर संगीत ग्रुप की शानदार आयोजन शहर के मध्य शंकर मैरिज हाल में हुआ जो सायं 07 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलता रहा, इस संगीत कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रोता गण संगीत का आनंद लेने पहुंचे थे , रफी साहब के गानों के साथ साथ विभिन्न गायक गायिकाओं के गानों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंगल चंद जैन विशेष अतिथि जेपी देवांगन, विशेष अतिथि अजय रंघाटी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील राठौर डॉ बनपुरिया, डॉ धोटे , जिला पुलिस से डी एस पी साहाब मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को खूब सूरत समां बांधने में नारायणपुर संगीत ग्रुप के कलाकरों ने कोई कोर कसर बाकी नहीं रखा । इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंगल चंद जैन एवम पधारे अतिथि गण प्रबुद्ध श्रोता गण बारी बारी से रफी साहब के चल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए, फिर देर रात तक नारायनपुर संगीत ग्रुप के द्वारा रफी साहब के गीतों के साथ फरमाइश गीतों का दौर चलता रहा
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत ग्रुप के लक्ष्मी नारायण सिंह, कार्तिक नंदी, राजेन्द्र प्रसाद देवांदन, अजीत बिस्वास, रीमा मंडल त्रिवेणी विस्वास,डॉ बनपुरिया, संजय राय इशरत रजा, दानेंद्र देवांगन, गणेश विस्वास मनीषा ठाकुर, खम्मा राय, भागवती हलदार , कीर्ति साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



