चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट ;-
सूरजपुर : सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के ग्राम पंचायत महुली के बुजुर्गों ने युवाओं को शांति और सयंम के साथ होली पर्व त्यौहार मनाने की सीख देकर तोड़ा रिकॉर्ड इस क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों का मानना है कि इन साल जिस रीति रिवाज के साथ इन साल होली पर्व का त्यौहार जिस उत्साह के साथ मनाया गया |
सायद हम लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा बडे गर्व कि बात तो यह है कि प्रशासन की आदेश को पालन करते हुए क्षेत्र के युवाओं बुजुर्गों ने प्रशासन का सम्मान किया हर साल की भाती इस वर्ष बड़े ही शांति पूर्वक होली पर्व मनाया गया|
इस साल होली त्योहार बुजुर्गों और युवाओं सब एक साथ समूह बनाकर ढोल नगाड़ा झांझ करताल के साथ झूमते गाते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां दी गली मोहल्ले के बच्चे पिचकारी लेकर दौड़ते एक दूसरे पर पिचकारी मारते हुए नजर आए बुजुर्गों और युवाओं ने एक दूसरे घर जाकर पारंपरिक रीति रिवाज के साथ अबीर गुलाल लगाया|



