मुंगेली – भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन के विस्तार और मजबूती के क्रम में सेतगंगा गंगा मंडल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद पर श्रीओम सिंह की नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद से ही क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि उनके अनुभव और किसानों के प्रति उनके समर्पण से संगठन को नई दिशा मिलेगी। नियुक्ति की सूचना मिलते ही समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस उपलब्धि पर मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मित्रों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।



