गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर
जशपुर, छत्तीसगढ़ 05/04/2026
जिला जशपुर (संभाग सरगुजा) के कांसाबेल क्षेत्र स्थित पोंगरो में दिनांक 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को एक दिवसीय भव्य आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया, जो समाज में आध्यात्मिक जागरूकता एवं मानव कल्याण की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। पूर्णब्रह्म कबीर साहेब जी एवं जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान को समझा और अपने जीवन को सही दिशा देने का संकल्प लिया।
इस आयोजन में कुल 1500+ लोगों ने सहभागिता लिए थे, जिनमें से 30 लोगों ने निःशुल्क नामदीक्षा ग्रहण कर भक्ति मार्ग को अपनाया। साथ ही 35 लोगों ने समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया। यह पहल मानवता के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश प्रसारित हो रहा है।
सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज जी के अमृत वचनों के माध्यम से यह बताया गया कि सच्ची भक्ति केवल बाहरी आडंबरों से नहीं, बल्कि शास्त्रों के अनुसार सही विधि से की गई भक्ति से ही संभव है। उन्होंने यह भी समझाया कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका मुख्य उद्देश्य परमात्मा की सच्ची भक्ति करके मोक्ष प्राप्त करना है। उनके द्वारा बताए गए तत्वज्ञान में पवित्र शास्त्रों के प्रमाणों के आधार पर यह स्पष्ट किया गया कि पूर्ण परमात्मा की भक्ति से ही जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति संभव है। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों, नशाखोरी, पाखंडवाद और अंधविश्वास को त्यागकर एक सदाचारी, नैतिक और मानव सेवा से परिपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में निःशुल्क नामदीक्षा, देहदान संकल्प तथा सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार शामिल रहा। यह आयोजन न केवल धार्मिक कार्यक्रम रहा, बल्कि समाज सुधार और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में उभरा।
आध्यात्मिक सत्संग समारोह के व्यवस्थापक:
अशोक दास, गोविंद दास, करमसाय दास, अरविंद दास, संदीप दास।




