विजय जैन की रिपोर्ट :-
कांकेर | छत्तीसगढ़ी फिल्म मया के पाती का लोकार्पण बागोड़ में कांकेर विधानसभा विधायक आशा राम नेताम जी, बलदेव ठाकुर सरपंच बाबू सालेहेटोला फिल्म के प्रोडूसर नूतन शंकर जी डायरेक्टर जे नूतन पंकज के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ! मंच मे दिनेश नागदौने , धनराज ठाकुर, टेश्वर जैन, कन्हैया उसेंडी, भी मंचस्थ रहे।
सम्पूर्ण फिल्म जगत से जुड़े कलाकार स्टोरी – पंकज एस एसोसियेट डायरेक्टर दीपक जैन, उद्भव यादव, कोरियोग्राफ़ी टीम – वत्सल, मिहिर, कीर्ति, अंतरा लिरिक्स – दीपक जैन, पंकज एस म्युजिक डायरेक्टर – जे नूतन पंकजकैमरा तोरण राजपूत हिरो – भुपेश लिल्हारे, किशन सेन हिरोइन काजल सोनबेर, श्रुति सिंहअन्य कलाकार – मुक्कू माही, रघुबीर सिंह कलाक़ारो साथ ही कमलेश जैन , राजा ठाकुर सहित ग्राम के युवाओ द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
फिल्म के प्रोडूसर नूतन शंकर ने बताया कि फिल्म मया के पाती 05 अगस्त 2024 से शुरू होगी। इस फिल्म को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस भी की जावेगी। आज इस मौके पर भाजपा से जुड़े हिंदूवादी नेता विजय जैन द्वारा मंच का संचालन किया गया।
फिल्म के प्रोडूसर नूतन शंकर ने कहा की फिल्म नगरी मुंबई से पहुंचे फिल्म की पूरी टीम छत्तीसगढ़ी फिल्म मया के पाती की शूटिंग बागोड़ के अलावा बस्तर अंचल के विभिन्न पयर्टन स्थल मे भी होगी। फिल्म को लेकर राजनैतिक लोगों में भी चर्चा होने लगी है। इस फिल्म की शूटिंग की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है जो यह पारिवारिक फिल्म देखने योग्य फिल्म की शूटिंग कल से जारी रहेगी। फिल्म सम्पूर्ण भारत वर्ष मे धूम मचाने वाली फिल्म बनने जा रही है जो एक बार नहीं, बार बार देखना पसंद करेंगे।



