मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े का दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन विश्व मंगलय सभा में हुए मातृ सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ की धर्मपत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा उपस्थित थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वानखेड़े ने मातृ सम्मेलन एवं मातृ शक्ति पर प्रकाश डाला। देश की यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के बारे में उन्होंने विस्तार से चर्चा की। वानखेड़े के उद्बोधन पर हाल तालिया से गूंज गया। इसके अलावा अन्य अतिथियों ने अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में विश्व मंगल सभा की राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ वृषली जोशी; राष्ट्रीय परामर्शदाता प्रशांत हरतालकर के अलावा अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख शुभांगी सुनील मेंढ; जनप्रतिनिधि परिवार संपर्क विभाग उत्तर भारत की संयोजिका अनुराधा यादव; दिल्ली प्रांत अध्यक्ष सुरभि तिवारी के अलावा मध्य प्रदेश की महिला सांसद सहित सैकड़ो अतिथियों की उपस्थिति रहीं।






