नारायणपुर -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत टिप्पणी के विरोध में नारायणपुर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व दीपक बैज का पुतला जलाया और विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की,उन्होंने कहा है कि भारतीय राजनीति में मर्यादा ,सामाजिक सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है पर राहुल गांधी के बयान विपरीत है, कांग्रेस पार्टी लंबे समय से सत्ता से दूर रहने के बाद भी मर्यादाओं की सीमा लांघ रही है उनकी टिप्पणी निंदनीय है जिसका हम पुरजोर से विरोध करते हैं,



