मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर नारायणपुर में सुशासन शिविर का विरोध*
3. *’पहले समस्या हल करो, फिर सुशासन का दावा’ – विधायक विद्यावती सिदार ने सुशासन शिविर में घेरा प्रशासन*
4. *नारायणपुर में सुशासन शिविर का कांग्रेस ने किया बहिष्कार, SDM को सौंपा ज्ञापन*
5. *सड़क-पानी-बिजली पर हंगामा: नारायणपुर सुशासन शिविर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन*
*लैलूंगा*–विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन द्वारा आयोजित सुशासन शिविर का विरोध किया। लैलूंगा विधायक विद्यावतीकुंजबिहारी सिदार के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र शाह के द्वारा ब्लॉक व युवा कांग्रेसियों की उपस्थिति में आयोजित शिविर के समीप पहुंचकर सुशासन शिविर का विरोध किया। आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक विद्यावती सिदार सहित उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी की और शिविर स्थल पहुंच जोरदार तरीके से विरोध किया।इस दौरान मौजूद पुलिस बल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान झूमा झटकी हुई। विधायक विद्यावती सिदार ने विरोध करते हुए उपस्थित एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन के माध्यम से केशला,तोलगे मार्ग की जर्जर स्थिति सुधारने सहित पेयजल, विद्युत कटौती, पेट्रोल डीजल की किल्लत दूर करने की मांग की। आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित युवा कांग्रेस के भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



