गणेश भोय ब्यूरो चीफ
🚨 *ग्राम करवाही राठिया पारा में अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त*
*26 मई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25.05.2026 को तमनार पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम करवाही राठिया पारा में शराब रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम करवाही राठिया पारा निवासी सुशील भीमा अपने घर बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा है। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान *आरोपी सुशील भीमा पिता स्व. धरमसिंह भीमा उम्र 36 वर्ष निवासी करवाही राठिया पारा थाना तमनार जिला रायगढ़* से पूछताछ की गई, जिस पर आरोपी ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया।
आरोपी के घर बाड़ी से 05 नग प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब ₹2000 है । आरोपी द्वारा उक्त शराब को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखा जाना पाया गया। पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया तथा आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत एवं पुरूषोत्तम सिदार शामिल रहे।



