गुण्डरदेही के तहसील दार कोमल ध्रुव को मुख्यमंत्री के नाम पर किसानों को खाद एवं बीज की संपूर्ण एवं निर्बाध आपूर्ति हेतु मांग पत्र सौंपा तथा
बुलंद टाइम्स ब्यूरो चीफ यादराम साहू का रिपोर्ट मोबाइल नंबर 900 933 8660
देश में आए संकट को भारतीय किसान संघ गंभीरता से समझ रहा है। संकट की इस घड़ी में किसान भी देश के साथ खड़ा है। अन्नदाता होने के कारण सबका पेट भरने का दायित्व किसान का है, परंतु फसल उगाने के लिए जिन कृषि आदानों क आवश्यकता होती है, वह तो लगना ही है। खाद की व्यवस्था सरकारें ही करती है यदि खाद की व्यवस्था में कमी होगी तो निश्चित है फसल पर इसका प्रभाव पड़ेगा और देखें तो किसान की आजीविका कृषि पर ही निर्भर है, यदि उत्पादन कम होता है तो किसान की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा।
भारतीय किसान संघ लगातार खाद की आपूर्ति या कालाबाज़ारी के विरोध में दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार ने कभी इसे रोकने के ठोस प्रयास नहीं किये हैं। परन्तु अब जब विषम अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थितियों का किसानों की जीविन पर सीधा असर पड़ने पर भी किसानों से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है; खाद की कालाबाज़ारी खुलेआम जारी रहने देना अच्छा है।
मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि प्रदेश में खाद एवं बीज की किसी भी प्रकार कमी न होने पाए। भारतीय किसान संघ एक जिम्मेदार संगठन है यदि किसान हित पर कोई भी आंच आती है तो किसान भविष्य में बड़ा आंदोलन करने के लिये बाध्य होगा।
किसान संघ द्वारा मांग निम्न किया
,,, समितियों में पर्याप्त खाद की व्यवस्था की जाए, किसानों को प्रति एकड़ एक बोरी डीएपी एवं दो बोरी यूरिया दिया जाए।
,,,, सभी निजी खाद विक्रेताओं पर दबाव बनाकर सही मूल्य में किसानों को खाद उपलब्ध करवाई जाए। अधिक मूल्य में
विक्रय करने वाले सभी विक्रेताओं पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
,,, एग्रीस्टैक में पंजीकृत सभी किसानों को समितियों में नगद में खाद देने की व्यवस्था की जाए।
,,,,नैनो उर्वरकों के प्रयोग की सही जानकारी का अभाव एवं इन उर्वरकों की वर्षा के प्रति अतिसंवेदनशीलता को देखते हुये उर्वरकों के प्रयोग में विफलता की संभावना बढ़ जाती है। अतः प्रति एकड़ दिये जाने वाले नैनो डीएपी एवं नैनो युरिया की व घटाकर मात्रा को दुगना किया जाए।
,,, किसानों को कृषि कार्य के लिये डीजल, कंटेनर/जेरीकैन में भी दिया जाय।
,,,गुणवत्तापूर्ण बीजों का भंडारण समितियों में करवाया जाए।
,,,हरी खाद के लिए ढेचा, सन, मूंग आदि के बीजों को सस्ती दर में उपलब्ध करवाया जाए।
निम्न पदाधिकारी गण उपस्थित रहे
सांवत राम साहू अध्यक्ष भारतीय किसान संघ बालोद मनहरण लाल, रोशन लाल, कुंभकरण, ताम्रध्वज, ढाल सिंह, पुरुषोत्तम साहू, खेमू लाल, डोरी लाल साहू, चंद्र कुमार, आदि किसान गण उपस्थित रहे




