तमता। ग्राम पंचायत तमता के बथानपारा में पिछले कई दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने एवं लो वोल्टेज की समस्या के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से पेयजल संकट गहरा गया था और भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी के लिए काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।*
*ग्रामीणों ने अपनी समस्या भारतीय जनता पार्टी लुड़ेग-तमता मण्डल के महामंत्री लक्ष्मीनारायण यादव को अवगत कराई। समस्या की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल मण्डल अध्यक्ष श्री विशाल अग्रवाल को स्थिति से अवगत कराया। भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी को समझते हुए मण्डल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय दिया और तत्काल विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।*
*मण्डल अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने लंबे समय से खराब पड़े विद्युत केबल को बदलने के साथ-साथ खराब ट्रांसफार्मर को भी तत्काल बदलने की बात अधिकारियों के समक्ष रखी। उनके प्रयासों के बाद विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर एवं खराब केबल को बदलने की प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिससे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारू हो सकी और ग्रामीणों को लो वोल्टेज एवं पानी की समस्या से राहत मिली।*
*समस्या के समाधान होने पर बथानपारा के ग्रामीणों ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री विशाल अग्रवाल एवं महामंत्री* *लक्ष्मीनारायण यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के प्रति उनकी सक्रियता एवं संवेदनशील कार्यशैली सराहनीय है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित निराकरण होता रहेगा।*



