आबकारी अधिनियम की धारा में कायम किये गये प्रकरण
आबकारी विभाग वृत्त -बेमेतरा जिला-बेमेतरा की अवैध शराब के विरुध कार्यवाही*
माह-मई 2026 में 49 रेड कार्यवाही कर विविध धारायें-धारा 34(1)(ख),धारा 36(सी),धारा 36(1)(च)
( जमानती प्रकरण ) के कुल 32 प्रकरण कायम किये गये।
साकिन नवागांव-01 , बेरा-02,उमरिया-01,सेमरिया-02, कठौतिया-03,खैरझिटी-01,मोहरेंगा-01, मऊ-01,अतरिया-01,मोहलई-01, बीजाभाट-01,सिंघौरी-04,ढोलिया-02,चोरभट्टी -02,बहेरा-01,दाढी-02,शहर ढाबा-06
आबकारी अधिनियम के विविध धाराओं धारा 34(1)(ख),धारा 36(सी),धारा 36(1)(च) तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर मुचलका पर रिहा किया गया।
इसके अतिरिक्त दिनांक 28/05/26 को शहर स्थित ढाबो में आबकारी स्टाफ एवं पुलिस विभाग के स्टाफ व्दारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर 06 प्रकरण कायम किये गये।
कलेक्टर बेमेतरा श्रीमति प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ.पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आनंद
के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतो के निराकरण हेतू आबकारी वृत्त बेमेतरा जिला बेमेतरा द्वारा, मुखबिर से मिली अवैध मदिरा धारण , संगृहण,विकृय ,चखना सेंटर की सूचना के आधार पर मय आबकारी स्टाफ द्वारा शिकायत स्थल में समक्ष गवाहन मौके पर ही बरामद मदिरा को जांच उपरांत सील बंद कर कब्जा आबकारी लिया,मौके पर आरोपी के विरुद्ध विधिवत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ़्तार कर मुचलका पर रिहा किया।
इसके अतिरिक्त साकिन नवागांव, झाल, मोहरेंगा, कठौतिया, अतरिया, बीजाभाट, चोरभट्टी, बहेरा,शहर स्थित होटल ,ढाबा
17 रिहायशी मकान/ढाबा/होटल/ठेला की जांच की गई जिसमे मादक पदार्थ बरामद न होना पाया।
अवैध मदिरा धारण ,संगहण एवं विक्रय के विरुद्ध शिकायत हेतु आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बेमेतरा के दूरभाष बेमेतरा 7803036415 पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करवायें।




