मैनपुर बीएमओ डॉ गजेन्द्र ध्रुव के नेतृत्व मे मरीजो स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण
मैनपुर – गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत विशेष पिछड़ी आदिवासी कमार जनजाति ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट के आश्रित ग्राम जो बीहड़ पहाड़ी के ऊपर बसा हुआ है ताराझर, कुरवापानी, मटाल स्वास्थ्य विभाग का अमला मानसून से पहले इस ग्राम मे पहुंुचकर ग्रामीणो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे दवा वितरण किया गया है साथ ही मच्छरदानी और मलेरिया से बचाव संबंधी दवाईयो का वितरण करते हुए बारिश के दिनो मे विशेष सावधानी बरतने की अपील किया है। ज्ञात हो कि पहाड़ी ऊपर बसे इस पहुंच विहीन ग्रामो मे बारिश प्रारंभ होते ही मलेरिया का प्रकोप बढ़ जाता है यहां स्वास्थ्य सुविधा नही है जिसके कारण बारिश से पहले जिला चिकित्सा अधिकारी श्री नवरत्न के आदेशानुसार विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ गजेन्द्र ध्रुव के नेतृत्व मे स्वास्थ्य विभाग का अमला ताराझर और कुरवापानी पहुंचे यहां 06 मलेरिया पाजीटिव पाये गये तत्काल एसीटी कीट से त्वरित उपचार दिया गया बाकी सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार, कमजोरी के मरीजो को दवाई वितरण किया गया। दोनो ग्राम मे 51 परिवारो को 100 मच्छरदानी वितरण किया गया 0 से 2 वर्ष के बच्चो का टीकाकरण किया गया साथ ही ग्रामीणो को झरिया के पानी को उबालकर और छानकर पीने की सलाह दी गई एवं यह क्षेत्र मे सर्पदंश की घटना को देखते हुए मच्छरदानी का उपयोग करने को कहा गया है साथ ही घर के आसपास दवा छिड़काव के लिए सामाग्री वितरण किया गया। डॉ गजेन्द्र ध्रुव ने ग्रामीणो को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ ही तबीयत खराब की स्थिति पर इसकी सूचना तत्काल देने की अपील किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सचिव प्रेमलाल ध्रुव, किसन लाल दीवान, सेक्टर पर्यवेक्षक ईशुलाल पटेल, सविता विश्वकर्मा, कुमुदनी ध्रुव, चंचल साहू, जयश्री राव, सुचित्रा नागेश, रामकृष्ण टंडन, मोहन प्रसाद साहू, रंजित दीवान, प्रितेश सिन्हा, डायसिंग ध्रुव, हेमंत बाम्बोड़े, रूखमणी सोरी एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित थे।




