अमित दुबे की रिपोर्ट
रतनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल रतनपुर द्वारा मां महामाया देवी खेल परिसर शेड में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
योग शिविर में जिला उपाध्यक्ष तिरित यादव, मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लव कुश कश्यप, ज्वाला कौशिक, मंडल महामंत्री प्रशांत यादव, रोहिणी बैसवाड़े, संतोष तिवारी, रविंद्र दुबे, सुरेश सोनी, ज्योति, भानु प्रताप, ज्ञानेंद्र कश्यप, वासित अली, खैरू, निशा, प्रमिला कश्यप, अभिलाषा बघेल, सरिता कमलसेन, मनोज कश्यप, रामकेश्वर साहू, चंद्र कुमार जायसवाल, दिनेश प्रभाकर, राजू मानिकपुरी, राहुल कश्यप, दीपेश जलकारे, नियांज खान, राजकुमारी बिसेन, स्वीटी शर्मा, रेहाना बेगम, शांति लाल, शंकर राव, रामा जायसवाल, दीपक, विजय, संजय यादव, घनश्याम कमलसेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में योग शिक्षक संतोष यादव ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।
स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ।




