Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, गरियाबंद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवभोग की नवीन कार्यकारिणी घोषणा 9 जुलाई को सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभाविप जिला संयोजक क्षितिजनारायण तिवारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद यादव ने दो सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया.
अभाविप जिला संयोजक कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षितिजनारायण तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति,विचार पद्धति का अनुकरण करते हुए हमें पूरे देवभोग इकाई के अंदर विद्यार्थी परिषद के कार्य को मजबूत करना है और छात्रों को परिसर के अंदर महाविद्यालय में विद्यालय में अच्छी शिक्षा व्यवस्था मिले इसके लिए निरंतर प्रयास करना है साथ ही संगठन के कार्यक्रमों को निष्ठा पूर्वक सुव्यवस्थित ढंग से समय में पूर्ण करते हुए छात्रहित में बड़े आंदोलन का नियोजन करने की आवश्यकता है, आज विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस पर नवीन कार्यकारिणी घोषणा में मैं आप सभी नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं आने वाले समय में आप सभी विद्यार्थी परिषद का नेतृत्व करते हुए छात्र हित में कार्य करेंगे ऐसा मुझे विश्वास है।

साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद यादव ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मैं कार्य करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है हम सभी को एकजुटता के साथ छात्रों के बीच जाकर विद्यार्थी परिषद की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करना है साथी विद्यार्थियों को राष्ट्रवाद से जोड़कर छात्र हित में कार्य करे।
अभाविप जिला संयोजक क्षितिजनारायण तिवारी ने नवीन कार्यकारिणी घोषित करते हुए नगर मंत्री तेजेश बिसी,सह नगर मंत्री योगेश पात्र, तोषण वैष्णव, युवराज सोना,कार्यालय मंत्री गौरीशंकर नागेश, नगर छात्रा प्रमुख रवीना बेहरा,सह प्रमुख बॉबी सोरी,
कोष प्रमुख विशेष शर्मा
महाविद्यालय प्रमुख हमित सोनी, सह प्रमुख पुण्यवंत नायक, SFD प्रमुख नवीन बीसी, सह प्रमुख मोहित बीसी,SFS प्रमुख रूपेश पात्र,सह प्रमुख चंदन शर्मा,
RKM प्रमुख बिपिन यादव,सह प्रमुख युवराज नेताम, विद्यालय प्रमुख प्रकाश कश्यप , सह प्रमुख आयुष कश्यप, सोशल मीडिया प्रमुख दीपक कश्यप,सह प्रमुख ओंकार सोना,जनजाति कार्य प्रमुख खिरेंद्र सोरी एवं कार्यकारिणी सदस्य नेपाल सोनी,विवेकानंद यादव,यशवंत यादव,आनंद यादव,नरेश सागर, टंकेश्वर नागेश को नियुक्त किय गया।
नवनियुक्त नगर मंत्री तेजश बीसी ने मनोगत कहा कि मुझे नगर मंत्री की मैं आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद का कार्य मजबूती के साथ करने का प्रयास करूंगा और जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाते हुए छात्रहित में कार्य करूंगा,सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से देवभोग में विद्यार्थी परिषद मजबूत करेंगे।



