Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। नारायणपुर में दुर्लभ वन्य जीव शल्कधारी पैंगोलिन बखरूपारा के कोटगुड़िन मंदिर में जंगल से भटकता हुआ रात को आया, जिसे सबेरे लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचित किया मौके पर नारायणपुर रेंज की वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे में कर सुरक्षित रेस्क्यू कर सावधानीपूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण कर नियमानुसार उसे वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा, आय दिनों इस जीव के छाल की तस्करी का मामला सामने देखने को मिलता है, नारायणपुर के वनमण्डलाधिकारी ने अपील भी की है कि यदि कभी भी दुर्लभ जीव दिखाई दे तो उसे ना मारे ना कुछ करें सीधा वन विभाग की टीम को सूचना दे।




