Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 14.07.2026 को जरिये मुखबीर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की सीरत मैदान के पास संतोषी नगर रायपुर निवासी दिनेश सागर द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है की सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को सूचना का तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर सूचना की तस्दीकी हेतु रवाना किया।
मुखबीरों से प्राप्त सूचना के आधार पर सीरत मैदान के पास संतोषी नगर में पुलिस टीम रवाना होकर सूचना के संबंध में गोपनीय रूप से पूछताछ कर आरोपी के सकूनत पर रेड कार्यवाही किये जहां पर आरोपी दिनेश सागर द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने हेतु कुल-33 पौवा देशी मदिरा रखे मिला आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में आरोपी दिनेश सागर पिता संजय सागर से जप्त शराब- 33 पौवा गोवा एवं शोले देशी मदिरा (5.940 लीटर) कीमती 3300/रु

गिरफ्तार आरोपी –
01. दिनेश सागर पिता संजय उम्र 24 साल साकिन संतोषी नगर श्रीराम नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ0ग0
कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।



