Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव (टी.एस. बाबा) का शनिवार को रतनपुर बायपास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वे अंबिकापुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे।
रतनपुर पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने फूल-मालाओं, बाजे-गाजे और जोरदार नारों के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। टी.एस. सिंहदेव ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

इस दौरान समर्थकों ने “टी.एस. बाबा जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पंकज सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष ‘मोनू’ अवस्थी, जिला पंचायत बिलासपुर के सभापति अंकित गोरहा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनिल यादव, मंडल अध्यक्ष राहुल वाधवानी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रतनपुर में यह स्वागत कार्यक्रम कृष्णा कश्यप के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लंबोदर कश्यप, सुधांशु दुबे, अनुराग कश्यप, महावीर धीवर, अमन पटेल, प्रियांशु, रोशन, दिव्यांशु, रूपेश, पुष्पेंद्र, रवि, दुखीराम, शुभम, दीपक, बंटी, आकाश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने टी.एस. सिंहदेव का पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
रतनपुर बायपास पर कुछ समय के लिए उत्सवी माहौल बना रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता के स्वागत में पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। इसके बाद टी.एस. सिंहदेव बिलासपुर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में हिस्सा लिया।



