डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर: जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमामय और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण हेतु मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है। जिला मुख्यालय नारायणपुर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह होगें।
मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन प्रातः 08ः59 बजे, 09ः00 बजे अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, 09ः03 से 09ः28 बजे तक परेड का निरीक्षण, 09ः28 से 09ः48 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन कर हर्ष सूचक गुब्बारा छोड़ा जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा जिले के शहीद परिवारों का शॉल और श्रीफल से सम्मान कर परेड कमाण्डर एवं अन्य प्लाटून कमाण्डरो के साथ फोटो सेशन होगा। फोटो सेशन पश्चात् स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम दिया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा।



