ए. आर. कर्मा
रिपोर्टर | बस्तर संभाग हेड
दंतेवाड़ा | जिला अधिवक्ता संघ दंतेवाड़ा में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में अधिवक्ता बिच्चेम पोंदी ने 65 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी शैलेन्द्र जोशी को 50 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला न्यायालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता बिच्चेम पोंदी और शैलेन्द्र जोशी चुनाव मैदान में थे। कुल 88 मतदाताओं में से 80 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में बिच्चेम पोंदी को 65 मत मिले, जबकि शैलेन्द्र जोशी को 15 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार बिच्चेम पोंदी ने 50 मतों के स्पष्ट अंतर से जीत हासिल की।
अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद को छोड़कर अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन निर्विरोध हुआ। निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं—
– अध्यक्ष: श्री हरि डेगल
– उपाध्यक्ष (महिला): नीलिमा वर्मा
– उपाध्यक्ष: श्री बिच्चेम पोंदी
– सचिव: एन. के. साहू
– कोषाध्यक्ष: राधा झाड़ी
– सह सचिव: श्री अमर नाग
– क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव: श्री छविलाल नाग
– ग्रंथालय सचिव: श्वेतारानी सूता
कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए
जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के लिए श्री सुकराम कश्यप, पी. भीमा, वेणुगोपाल राव, मंजू साहू, लजवंती नायक और ईश्वरी झाड़ी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अधिवक्ता संघ के सदस्यों में उत्साह का वातावरण रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संघ की मजबूती तथा न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा की जा रही है।
जिला अधिवक्ता संघ दंतेवाड़ा के इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर बिच्चेम पोंदी की जीत और अन्य पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन के साथ नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ।




