बुलंद टाइम्स न्यूज छत्तीसगढ़
जिला दन्तेवाड़ा
लता नाग की रिपोर्ट
बचेली : मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के बाद जगह जगह ट्रकों की कतार देखने को मिल रहा है | सड़क पर भारी वाहनों के कारण आम लोगो को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |सब से ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हो रही है सड़क पर भारी वाहनों की कतार और सिमित जगह के चलते महिलाओं को असहजता का सामना करना पड़ रहा है | और यह कतार बचेली के आरंभ से लेकर बचेती के अंतिम छोर तक देखने को मिल रहा है |

लोगो का कहना है की भारी वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था नही होने से लगातार भारी वाहानों की कतार सड़को पर बड़ने से आवागमन की जगह भी सिमित होती जा रही है जिससे समस्या और अधिक बड रही है साथ दुर्घटनाओं की संभावना भी बड़ रहा है| सब कुछ देख जानकर भी नगर पालिका और संबंधित अधिकारी भी सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हटाने की व्यवस्था पर अनदेखी कर रहा है | ऐसे मे स्थानीय लोगो ने ट्रकों को हटाने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की है ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके|




