बुंलद टाइम्स न्यूज छत्तीसगढ़
जिला दन्तेवाड़ा से रिपोर्ट लता नाग
बचेली : के पावन अवसर पर बचेली नगर के वार्ड क्रमांक 10 स्तिथ पुराना मार्केट के दुर्गा मंडप में मां दुर्गा की पुजा अर्चना बडें धूमधाम और श्रद्धा के साथ की जा रही है | हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं मे विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है | पुरा मंडप भक्ति मय वातावरण से सराबोर है |
सुबह से ही शुरू हो जाती है पुजा अर्चना |
दुर्गा मंडप मे सुबह सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालुओं का पहुँचना शुरू हो जाता हैं | सुबह लगभग 5 बजे से मंत्रोच्चार ,पूजा पाठ और घंटीयो की गुंज के बीच मां दुर्गा की आरधाना की जाती है मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू होने लगता है|

महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला | नवरात्रि के दौरान महिलाऐं विशेष रुप से फल फुल अर्पित कर अपनी श्रध्दा व्यक्त कर रही है | श्रद्धालु विधि- विधान से पुजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि खुशहाली और मंगलम जीवन की कामना कर रहे हैं| मंडप में गुजते मंत्रोच्चार और घंटीयो की आवाज से पुरा क्षेत्र भक्तिरस में डुबा नजर आ रहा है |
मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति इस धार्मिक आयोजन को और भी विशेष बना रही है | नवरात्रि का यह पावन पर्व लोगो को धार्मिक आस्था आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दे रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर अपने परिवार और समाज की सुख शांति समृद की प्रार्थना कर रहे हैं|




