याद राम साहू
भरदाकला। ग्राम भरदाकला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जसवंत सिन्हा, मंडलेश्वर सिन्हा समाज, अर्जुंदा, समाजसेवी, गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच क्रांतिभूषण साहू, जनपद सदस्य गुंडरदेही टिकेश्वरी साहू सहित समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में विध्वंशक-11 सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि आर.के. पैंथर्स दुर्ग की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल को आपसी भाईचारे, अनुशासन और एकता का प्रतीक बताया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ग्रामवासियों की सहभागिता सराहनीय रही। इस आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा मिला और ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान: विध्वंशक-11 सलोनी
द्वितीय स्थान: आर.के. पैंथर्स दुर्ग
समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




