राजिम/घटारानी- योगेश्वर साहू की रिपोर्ट
राजिम। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू आज सोमवार को छुरा अंचल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अंचल के तीन प्रसिद्ध शक्ति धामों में माता के दर्शन करेंगे और ग्राम फूलझर (घटारानी) जमाही में आयोजित भव्य नवरात्रि महोत्सव में शिरकत करेंगे।
विधायक कार्यालय से जारी प्रोटोकॉल क्रमांक 383 के अनुसार विधायक रोहित साहू आज दोपहर 12 बजे अपने राजिम निवास से कार द्वारा छुरा के लिए रवाना होंगे। उनका पहला पड़ाव मुरमुरा स्थित मां इझरझरा धाम होगा, जहां वे दोपहर 12:40 बजे माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके बाद उनका काफिला कुसुमपानी स्थित मां जतमई धाम पहुंचेगा और दोपहर 2 बजे दर्शन के बाद 3 बजे मां घटारानी धाम पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेंगे। तीनों धामों में दर्शन के बाद विधायक क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।
दर्शन यात्रा के पश्चात विधायक का मुख्य कार्यक्रम ग्राम फूलझर में होगा। शाम 4:30 बजे वे फूलझर (जमाही) में आयोजित शारदीय नवरात्रि महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहां वे मंच से भक्तों को संबोधित करेंगे और नवरात्रि की शुभकामनाएं देंगे।
विधायक के आगमन को लेकर फूलझर सहित पूरे छुरा अंचल में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा भव्य तैयारी की गई है। कार्यक्रम के बाद विधायक विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रात्रि 9:30 बजे वापस राजिम लौटेंगे।




