रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर चांपा
जांजगीर-चांपा ; जिला मुख्यालय उत्तर से दक्षिण तक( जांजगीर से शिवरीनारायण) मैं लोगों का नवरात्रि के पर्व पर माता रानी के दर्शन हेतु लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है सुबह से दर्शनार्थी लोग दर्शन के लिए नैला अग्रसेन भवन से शिवरीनारायण व शिवरीनारायण सेनैला अग्रसेन भवन जांजगीर केरा रोड पर सुबह से लेकर शाम तक शाम से लेकर रात्रि तक लोगों का दर्शन के लिए आवा जाहि भारी भीड़ के साथ वाहन हीं वाहन नजर आ रहे हैं चाहे फोर व्हीलर हो चाहे टू व्हीलर हो वाहन से भरा हुआ खचाखच यात्री ही यात्री दर्शन हेतु दिखाई पड़ रहे हैं लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि इस बार 2026 में जांजगीर प्रथम आएगा कि शिवरीनारायण कोई आकलन नहीं लग पा रहा है दोनों जगह की मूर्तियां बहुत ही आकर्षक नजर आ रहे हैं इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए पूरे प्रदेश भर के लोग भीड़ के साथ उमड़ पड़े हैं भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस प्रशासन की पसीना छूटती हुई नजर आ रही है |
पुलिस प्रशासन को भी इतनी भीड़ होगी करके अनुमान नहीं था फिर भी आला अधिकारियों के साथ मुस्तेदी से लगे हुए हैं चौक चौराहो पर बेरीकैटिंग के साथ अपनी अपनी ड्यूटी पूरी तरह से निभा रहे हैं नैला के आयोजकों से हमने जानना चाहा कि इस बार पिछले वर्ष की भांति कैसी स्थिति है उन्होंने बताया कि इस बार पिछले सारी रिकॉर्ड टूट गए हैं आज दिनांक 18 अक्टूबर तक प्रथम दिन से लेकर अभी तक लगभग 5 लाख लोगों ने दर्शन कर लिए हैं अभी दो-तीन दिन में लगभग डेढ़ से 2 लाख लोगों की और दर्शन के लिए आने की उम्मीद है इस बार दिव्या एवं भव्य स्वरूप को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है यह भी हम लोगों का सौभाग्य है उन्होंने बताया कि जितने भी हमारे टीम ने मेहनत किए थे|
उससे कहीं ज्यादा सफलता मिलने की उम्मीद है बहुत सारे आकर्षक पुरस्कार भी हैं उसमें भी लोगों ने अपनी अपनी भाग्य आजमाने के लिए दान पत्र की रसीद कटवा कर माता रानी की आशीर्वाद लेते हुए अपनी अपनी घर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शासन प्रशासन की पूरी सहयोग मिल रही है समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी दिन रात एक करते हुए दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो को ध्यान में रखते हुए अपनी अपनी ड्यूटी निस्वार्थ रूप में कर रहे हैं|
आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि इस बार माता रानी की मूर्ति में सोना चांदी हीरे जवाहरात लगे हुए हैं जो लोगों को बहुत ही आकर्षित कर रहे हैं जिसे देखकर ऐसा लगता है कि मूर्ति में सिर्फ जान फुकना बाकी है! कोलकाता के कारीगरों ने भी ऐसा ही दिव्य स्वरुप निर्माण कर लोगों का मन मोह लिया है अब आगे आगे पता चलेगा कि शिवरीनारायण और जांजगीर में कहां की मूर्तियां प्रथम हैं दोनों जगह शाम को भव्य आरतीयां भी होती है माता रानी के स्वरूप को देखने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी दोनों जगह पूरे परिवार सहित पधार चुके हैं! साथ ही साथ दोनों जगह छोटे बड़े व्यापारियों का भी व्यवसाय बहुत धड़ल्ले से चल रहे हैं कुछ व्यापारियों से हमने जानना चाहा कि इस बार का माहौल कैसा है उन लोगों ने बताया कि चांदी ही चांदी है इस प्रकार के आयोजन होते रहने से हमारा व्यवसाय चलते रहेंगे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कुछ न कुछ खरीददारी करते हुए नजर आ रहे हैं!




