याद राम की रिपोर्ट :-
गुंडरदेही : गुंडरदेही में संपन्न हुआ, जिसमें बिजली आंदोलन के तहत वितरित आवेदन पत्रों को घर घर जाकर भरवाने की समीक्षा किया गया एवं अ भा/ छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मतदाता सूची की पारदर्शिता, निर्वाचन आयोग की जवाबदेही और संविधान प्रदत्त मताधिकार की रक्षा के लिए “वोट बचाओ – देश बचाओ”अभियान अंतर्गत नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए एसडीएम कार्यालय तक बाइक रैली निकाला गया,जहां पर भारतीय संविधान में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी देने वाले अनुच्छेद 326 का कांग्रेसजनों द्वारा सार्वजनिक रूप से वाचन कर राष्ट्रगान गाया गया।धमतरी चौक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष कचरू साहू ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “वोट बचाओ–देश बचाओ बाइक रैली” का आयोजन किया जा रहा है।साथ ही वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में नाम जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है, जिसमें छूटे हुए एवं नए पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने के लिए समस्त कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं बूथ लेवल एजेंट से सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया!
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने मांग की है कि मतदाता सूची से संबंधित सभी शिकायतों का निष्पक्ष निराकरण किया जाए,पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए,निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठने वाले सवालों का तथ्यों के आधार पर जवाब दिया जाए तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की प्रभावी सुरक्षा की जाए! उन्होंने बताया कि दिनांक 26 अक्टूबर को AICC आब्जर्वर राजेश ठाकुर जी का आगमन राजीव भवन बालोद में हो रहा है, जिसमें सभी पदाधिकारियों को उपस्थित होने का आग्रह किया!
गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय कुंवर सिंह निषाद जी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद हैं। प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलना चाहिए। मतदाता सूची की शुद्धता, निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में जनता के विश्वास, मतदाता सूची की विश्वसनीयता और प्रत्येक नागरिक के मत की समान महत्ता सुनिश्चित करने से होती है।वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान का उद्देश्य स्पष्ट है—संविधान की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय बारले, महामंत्री भोजराज साहू, सलीम खान,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष के के राजू चंद्राकर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ नारायण साहू, संजय साहू, नुरुल्ला खान, सुचित्रा हेमंत साहू,जिला सचिव संतोष निषाद,मंडल अध्यक्ष सलीम खान, रूपचंद जैन,ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री अभिषेक यादव, पवन सिन्हा,मोजी राम साहू, ज्योति यादव,विधायक प्रतिनिधि तरुण पारकर,NSUI जिलाध्यक्ष उस्मान रजा,जनपद सदस्य ममता सेन, रीना देशमुख,पार्षद फैज बख्श, रिजवान तिगाला,सागर साहू,सुनील चंद्राकर, ममता चंद्राकर,युगांत चंद्राकर,नगर कांग्रेस अध्यक्ष लालू सोनकर,सेक्टर प्रभारी प्रीतम ठाकुर,गोपीराम साहू,डोमन देशमुख,अमृतानंद सिन्हा,बलराम अंगारे,निजानंद चंद्राकर, शिवकुमार साहू,ब्लॉक सचिव गिरधारी निषाद, परस ठाकुर,ओमप्रकाश यादव, लक्ष्मीनारायण सोनकर,रिंकू गुप्ता, सरोज साहू,लोमन निषाद,दौलत कोसरे,किशन पांडे, वेदप्रकाश सेन,दयाराम साहू,छन्नू लाल देशमुख, हनुमान गायकवाड़,भुनेश्वर साहू,ज्ञान रजक, घनाराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे!




