रूपचंद जैन बुलंद टाइम्स बालोद
दुर्ग/रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। हरा-भरा और स्वच्छ पर्यावरण बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छता, नशामुक्ति, पौधारोपण, गाजर घास उन्मूलन, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। समिति ने अपने अभियान के 1,337वें दिन छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में समिति की टीम ने रायपुर के महादेव घाट, दुर्ग के ग्राम अंजोरा, रिसाली दशहरा मैदान, बालोद के शिव-पार्वती धाम, सुरेगांव स्थित दुर्गा मंदिर, भिलाई के सेक्टर-10 शिव-पार्वती धाम, कपिश्वर मंदिर, शिवनाथ नदी घाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर और तालपुरी भिलाई के वार्ड नंबर-1 स्थित गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाया।
घाटों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई
महादेव घाट रायपुर में टीम ने बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, झिल्ली, डिस्पोजल, प्लास्टिक चम्मच, दोना और पत्तल एकत्र कर निर्धारित स्थान पर डाला। ग्राम अंजोरा दुर्ग में गाजर घास हटाकर कॉलोनी के रास्ते को सुगम बनाया गया। शिवनाथ नदी के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सफाई के साथ पहले लगाए गए पौधों की देखभाल भी की गई।
रिसाली के दशहरा मैदान स्थित योग लंगर स्थल पर बिखरे कचरे को साफ किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि कुछ लोग रात में यहां नशा कर कचरा छोड़ जाते हैं। वहीं, भिलाई के मंदिर परिसरों और तालपुरी के वार्ड नंबर-1 गार्डन में भी व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कर कचरे को निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया।
स्वच्छता और नशामुक्ति के लिए लोगों से अपील
प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने शिवनाथ नदी घाट पर एकत्र किए गए कचरे को जल्द उठवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या समिति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाया जा सकता है।
उन्होंने गांव, कस्बे, शहर, प्रदेश और देश के बच्चों, युवाओं तथा बुजुर्गों से इस जनहितकारी अभियान में जुड़ने की अपील की। समाजसेवा के इच्छुक लोग समिति से मोबाइल नंबर 7879558764 पर संपर्क कर सकते हैं।
अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थनेश्वरी हरदेल, रिसाली प्रभारी तरुणा देशमुख सहित टीनल हरदेल, पुष्पलता देशमुख, बबिता साहू, मीनू, श्वेता, निशा चतुर्वेदी, दिया, गीता, राम गोपाल साहू, संजय यादव, मानव कुलदीप, विनय, चंद्रकांत, पार्थ, श्याम साहू, टिकेंद्र हरदेल, भागीरथी सिन्हा, डेरहा देशमुख, महेंद्र यादव, कार्तिक राम चंद्राकर, सरोज टहनगुरिया, चितरंजन देशमुख, विजय सिंह, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे, संतोष सिंह, योग लंगर अध्यक्ष अशोक महेश्वरी सहित अनेक सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
समिति ने आगे भी स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, गाजर घास उन्मूलन और नशामुक्ति के लिए जागरूकता अभियान जारी रखने का संकल्प दोहराया।




