राहुल के.बी. रिपोर्ट-
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बीजापुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का पुण्य स्मरण एवं नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया तथा विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को आवश्यक उपकरण एवं दस्तावेज वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री श्रीनिवास मुदलियार जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री घासीराम नाग जी, जिला महामंत्री श्री संजय लुनकड़ जी, श्री फूलचंद गागड़ा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा जी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अन्य अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। राज्योत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।




