रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा — 2026 27 के लिए खरीफ फसल धान की खरीदी 15 नवंबर से चालू हो गई है अधिकांश धान खरीदी केदो में किसान के धान खरीदने के लिए कर्मचारी पूरी तरह से तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगाकर तैयारी के साथ बैठे हुए नजर आए! जिसमें धान खरीदी केंद्र ग्राम खोखरा कूटरा पामगढ़ ब्लॉक में खोसला के साथ-साथ इसी ब्लॉक में धान खरीदी केंद्र ग्राम भदरा मे कर्मचारी पूरी तरह से ताला लगाकर नदारत भी दिखे यहां किसान भटकते हुए भी नजर आए वहां देखने को यह भी मिला कि मैदान की साफ सफाई के साथ-साथ पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं दिखे आसपास के लोगों से पता करने पर पता चला कि यहां कर्मचारी अभी पामगढ़ से आते हैं और बीच-बीच में ताला लगा कर चले जा रहे हैं|
बाकी अधिकांश जगह किसान के धान खरीदने के लिए कर्मचारी तैयार बैठे हुए हैं कुछ प्रभारीयों से जानकारी मिल की छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जो भी मापदंड तैयार किए हुए हैं उनका हम 100% पालन करेंगे ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या धान बेचने में ना हो साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि हमारे पास पूरी तरह से बरदाना उपलब्ध हो गए हैं हमारे केंद्र में धान तौल करने के लिए कर्मचारी पर्याप्त हैं साथ ही साथ चौकीदार की भी व्यवस्था हो गई है शासन के निर्देशानुसार जो भी मापदंड तैयार किए हैं प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान प्रत्येक तौल मे 40 किलो 700 ग्राम निर्धारित किया गया है|
उसी मापदंड से हम खरीदेंगे अभी एक दो किसानों के द्वारा टोकन कटाना चालू किए हैं धीरे-धीरे किसान धान कटाई के बाद और अधिक टोकन कटाना चालू करेंगे! आगे प्रभारी ने बताया कि लगभग 25 नवंबर के बाद धान खरीदी केंद्र में धान की आवक बढ़ेगी अधिकांश किसानों की धान कटाई सप्ताह के अंदर हो जाएगी ऐसा अनुमान है हमारा प्रयास रहेगा की किसी भी किसान का धान बेचने के लिए छूटने न पाए यह हमारा पूरी तरह से प्रयास रहेगा सभी को शासन का लाभ मिले इसके लिए कोटवारों के द्वारा गांव में मुनादी भी करायेगे! साथ ही साथ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जो भी घोषणा किए हैं उसका भी किसानों को पूरी तरह से लाभ मिले इसकी भी सभी किसानों को जानकारी प्रदान करेंगे!







