भरतपुर | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमाखेरवा परेड ग्राउंड, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर ज़िले में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किये। इस अवसर पर छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। साथ जिले मे उतकृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी – कर्मचारी को प्रशस्तिपत्र से सम्मान किया। स्वतंत्रता दिवस, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संकल्पों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। भारत माता के उन सभी ज्ञात-अज्ञात महान सपूतों को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में स्वतंत्रता आंदोलन को नेतृत्व प्रदान किया और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, देशभक्ति के इस महा उत्सव में शामिल होकर अपने घरों में तिरंगा फहराएं|



