रुपेंद वासुदेवा की खास रिपोर्ट:-
बचेली, 23 नवंबर 2026। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की खुशी में बचेली स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निशान साहिब चोला बदलने की सेवा की गई।
जानकारी अनुसार
गुरुपर्व से एक दिन पूर्व सिख संगत ने बड़ी श्रद्धापूर्वक इस सेवा में भाग लिया। सेवा के पश्चात सभी की सुख-शांति और भलाई के लिए अरदास की गई तथा गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।


इस अवसर पर निशान साहिब के महत्व को बताते हुए कहा गया कि यह गुरु की सेवा, त्याग और मानवता का प्रतीक है। गुरुद्वारा साहिब में हर व्यक्ति के लिए भोजन और विश्राम की निःस्वार्थ व्यवस्था करना सिख परंपरा की सेवा भावना को दर्शाता है।
इस पावन अवसर पर संगत ने गुरु नानक देव जी के बताए प्रेम, समानता, भाईचारे और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
बुलंद टाइम्स न्यूज, छत्तीसगढ़







