रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
बालोद। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरेतरा का आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 आज भी शासन-प्रशासन की उपेक्षा का शिकार है। वर्ष 2015-16 में बने इस केंद्र में आज तक बच्चों की सुरक्षा के लिए अहाता (बाउंड्री वॉल) का निर्माण नहीं किया गया है
केंद्र को बने हुए 10 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक न अहाता बना है और न ही सौंदर्यीकरण हुआ है। अहाता नहीं होने से केंद्र पूरी तरह खुला पड़ा है।
खेत, खलिहान और झाड़ियों के बीच केंद्र
आंगनबाड़ी केंद्र के पास ही खेत और खलिहान हैं, चारों तरफ झाड़ियां उगी हुई हैं। इसके कारण यहां हमेशा सांप, बिच्छू एवं जहरीले कीड़े-मकोड़ों का डर बना रहता है। मासूम बच्चे इसी डर के साये में पढ़ने और खेलने को मजबूर हैं। अभिभावक हर दिन अपने बच्चों को लेकर चिंतित रहते हैं।
वर्तमान मे खिड़की-दरवाजे और दीवारें सब जर्जर
वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र की खिड़की, दरवाजे एवं दीवारों का रंग-रोगन सभी खराब हो चुके हैं। भवन की हालत इतनी जर्जर हो गई थी कि ग्राम पंचायत द्वारा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्जर टाइल्स को गिराया गया है। आज केंद्र में हर तरफ समस्या ही समस्या है।

हर जगह आवेदन, फिर भी सुनवाई नही
सरपंच ग्राम पंचायत बिरेतरा द्वारा नवीन भवन निर्माण वर्ष से आज पर्यंत तक आंगनबाड़ी केंद्र 2 में अहाता निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री निवास, सुशासन तिहार, CM हेल्प लाइन, कलेक्टर जनदर्शन एवं संबंधित विभाग में कई बार आवेदन दिया जा चुका है। लेकिन आज तक केंद्र में न अहाता का निर्माण हुआ है और न ही सौंदर्यीकरण किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, काम नहीं होता। अगर किसी दिन कोई अनहोनी हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
-आंगनबाड़ी केंद्र 2 मे आहाता निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए मैं हर दरवाजा खटखटा चुकी हूं। हर बार सिर्फ आश्वासन मिला,एक तरफ सरकार बच्चों के पोषण और सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करती है, दूसरी तरफ 10 वर्ष से आंगनबाड़ी के छोटे छोटे बच्चे बिना सुरक्षा के पढ़ने को मजबूर है, अगर किसी दिन किसी बच्चे को कुछ हो गया, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है,मै शासन,प्रशासन से जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्र मे आहाता एवं सौंदर्यीकरण निर्माण करके की मांग करती हुं तारिणी योगेश देशमुख सरपंच ग्राम पंचायत बिरेतरा







