रिपोर्टिंग: लता नाग
जिला दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़
किरंदुल। स्थानीय बेरोजगार युवाओं की मांगों को लेकर 28 नवंबर को किरंदुल में बेरोजगार संघ ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में युवाओं ने आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की और रोजगार की मांग उठाई।
आंदोलन को देखते हुए एनएमडीसी प्रबंधन और प्रशासन पहले से सतर्क नजर आया। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए तथा बैरिकेडिंग और गेट बंदोबस्त के जरिए प्रदर्शनकारियों को मुख्य गेट तक पहुंचने से रोका गया।
वहीं, एनएमडीसी प्रबंधन ने उत्पादन प्रभावित न हो, इसके लिए पहले से तैयारियां कर रखी थीं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बेरोजगार युवाओं की मांगों पर प्रबंधन क्या ठोस कदम उठाएगा? क्या युवाओं को रोजगार का भरोसा मिलेगा या आंदोलन आगे भी जारी रहेगा?







