सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर बंधुवा तालाब जो कि शहर के मध्य स्थित है| आज वहां पर स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका के अधिकारी एवम् कर्मचारी के द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है| तालाब के ऊपरी परत में जलकुंभी एवम् जलीय लताएं तालाब को पूरी ढके हुए है| उनकी सफाई की जा रही है, जल संरक्षण के इस महा अभियान में नगर पालिका सहभागी बनकर योगदान दिया| खासकर नगरपालिका के महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया ,श्रमदान कर बंधवा तालाब की साफ सफाई की|



