अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
भोपाल | भोपाल मध्यप्रदेश दुनियाभर में एआई अब लोगों के रोजाना काम में सहयोगी बन गया। इसके बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए मध्यप्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के एआई कोर्स शुरु किया जाएगा। इस कोर्स में पास होने के लिए छात्रों को एक एग्जाम भी देना होगा। यह कोर्स दिल्ली आईआईटी के सहयोग से शुरु किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के 55 जिलों के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के साथ-साथ 13 शासकीय महाविद्यालयों में इस शुरु किया जाएगा। फिलहाल दो एआई सर्टिफिकेट कोर्स शुरु किए जा रहे हैं। इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये पूरी तरह फ्री है। हालांकि, इसके लिए एक एग्जाम भी देना होगा।
मात्र देने होंगे 1000 हजार रुपए
एग्जाम को पास करने के बाद इस कोर्स में एडमिशन होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को 1000 हजार रुपए कॉशन मनी भी जमा करनी होगी। उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि एआई का प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके जरिए रोजगार के नए साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस कोर्स का समय 90 घंटे रखा गया है।
IIT Delhi के सहयोग से शुरु होगा कोर्स
मध्यप्रदेश के सभी जिलों में एआई कोर्स को शुरु होने में 1-2 महीने का समय लग सकता है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े दोनों कोर्सेज को आईआईटी दिल्ली के सहयोग से शुरु होगा।



