डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि महाविद्यालय, कृषि विभाग एवं भारतीय किसान संघ के तत्त्वधान में कृषि विभाग के सभागार में 09 सितम्बर को भगवान बलराम जयंती मनाई गई, इस कार्यक्रम में प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में प्राकृतिक खेती से जुडे़ कृषक उपस्थित हुए। जिसमें मुख्य अतिथि रूपसाए सलाम, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष देवलाल दुग्गा एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. रत्ना नशीने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्येंदु दास की अध्यक्षता में संपन्न हुआ|
जिसमें सहायक उप संचालक कृषि नारायणपुर, लोकनाथ भोएर, केवीके, कृषि विभाग, उदान्निकी विभाग, पशुधन विभाग, मछली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगन एवं विभिन्न गांव से आए लगभग 50 कृषक उपस्थित थे। अंत में प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती करने वाले 05 कृषकों को प्रमाण पत्र बाटा गया। इस अवसर पर भगवान बलराम जी का पूजन भी किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्राकृतिक खेती पर गाय के गोबर से खेती करके इसे विज्ञान से जोड़कर खेती करने की सलाह दी गई।
यह जयंती प्रतिवर्ष भाद्रपद, शुक्ल षष्ठी तिथि को आयोजित की जाती है। इस कार्यक्रम का ऑन-लाईन शुभारंभ इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, माननीय कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं माननीय सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, प्रबंध मंडल सदस्य विमल चांवला, प्रबंध मंडल सदस्य मति जानकी सत्यनाराण चद्रा की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथियों द्वारा प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती एवं उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।



