सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर,| नारायणपुर के कलेक्टर बिपिन मांझी के द्वारा नारायणपुर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। नवाखानी के लिए 13 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है,नवाखानी का त्योहार छत्तीसगढ़ -बस्तर क्षेत्र में धुमधाम से मनाया जाता है ,इस नवाखानी त्योहार पर नये धान नये चावल से पकवान बनाए जाते हैं|
साथ ही खीर बनाकर देवी देवताओं को चढ़ाया जाता है,और पालतु पशु की पुजा अर्चना की जाती है,इस त्योहार में अनोखी रस्मों को भी निभाई जाती है,इसी प्रकार दीपावली के दूसरा दिन गोवर्धन पूजा के लिए 01 नवंबर को संपूर्ण नारायणपुर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश में कोषालय, उप कोषालय और बैंकों के लिए लागू नहीं होगा



