रोहित यादव की रिपोर्ट:-
कवर्धा | कवर्धा स्थित सरजू पैलेस दूसरे तल में संचालित सिटी लाइब्रेरी 2.0 में प्रतेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य धूम धाम से गणेश विसर्जन किया गया, जिसमे सभी एस्पिरेट्स की बढ़ चढ़ कर उपस्थिति रही विद्यार्थी जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं,अपनी इस व्यस्त जीवन में भी भगवान गणेश की पूजा हेतु अपनी श्रद्धा अनुसार बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए, सर्वप्रथम सभी विद्यार्थी भगवान गणेश की भव्य पूजा अर्चना व हवन पश्चात भगवान गणेश को राधा कृष्ण मंदिर स्थित बड़े तालाब में विसर्जित किया गया



