डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
छत्तीसगढ़| नगरी सिविल अस्पताल में 25 सितंबर की रात 11बजे 5 से 6 अज्ञात युवकों ने जमकर हुडदंग मचाया. हुडदंगी युवकों ने अस्पताल में रखे दवाई, वैक्सीन को परिसर में फेक दिया. वहीं अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ किया. युवकों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स एवं डॉक्टरों को कोलकाता जैसे रेप व हत्याकांड कर देने की धमकी भी दिया. युवकों के उत्पात एवं धमकी से महिला स्टाफ व डॉक्टर सहम गए हैं.
आपको बता दें कि नगरी अस्पताल के डॉक्टर, नर्स एवं स्टाफ ने थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की है.बहरहाल नगरी अस्पताल में यह पहली घटना नहीं है जब हुड़दंगियों ने उत्पात मचाया है इससे पहले भी कई बार ऐसी घटना हो चुकी है. लेकिन विड़म्बना यह है कि अभी तक पुलिस नगरी अस्पताल में रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था नहीं करा पाई है.क्या पुलिस और प्रशासन नगरी में भी कोलकाता कांड होने का इंतजार कर रही है. यह एक बड़ा सवाल है।



