नवरात्रि के प्रथम दिन कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सपरिवार और पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे जी ने मां महामाया देवी मंदिर पहुंचकर माता की प्रथम स्वरुप के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने माता की पूजा-अर्चना की और अपने क्षेत्र के साथ राज्य की खुशहाली के लिए मां से आशीर्वाद मांगी ।
यह उनकी भक्ति और माता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर विधायक श्रीवास्तव की भावनाएं सराहनीय हैं उनके दर्शन करने के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नीरज जायसवाल पूर्व अध्यक्ष आनंद जायसवाल सुभाष अग्रवाल शीतल जायसवाल रियाज खोखर अमित दुबे कांग्रेस के कोटा के अध्यक्ष पुष्पकांत कश्यप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे



