डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
दंतेवाड़ा। जिले में नेंदूर-थुलथुली के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 31 माओवादी ढेर कर दिए हैं, जिनमें से 29 माओवादी की पहचान की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में 2 करोड़ 15 लाख के ईनामियों की भी शिनाख्त हुई है।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में एक डीकेएसजेडसी कमांडर, एक सीवाईपीसी कमांडर, तीन डीवीसीएम और अन्य शामिल हैं। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप ने कहा कि शेष दो माओवादियों की शिनाख्त का कार्य जारी है।
शिनाख्त किए गए 29 माओवादियों की सूची में प्रमुख माओवादी नेता शामिल हैं, जिनमें नीति उर्फ उर्मिला (25 लाख ईनामी), नंदू मण्डावी (10 लाख ईनामी) और अन्य शामिल हैं। माओवादियों के पास अब आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। IG सुन्दरराज ने माओवादी संगठनों से अपील की है कि वे हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।



