डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
छत्तीसगढ़ नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर प्रदेश भर के नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों 19 नवंबर 2024 से जिला स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं कर्मचारियों के प्रमुख मांग है कि उन्हें लोक निर्माण विभाग पी .एच.ई. विभाग एवं वन विभाग के तर्ज पर निकायों से सीधे वेतन भुगतान किया जावे !

महासंघ के नेतृत्व में काम कर रहे कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों की अनदेखी से नाराज होकर या आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है! कर्मचारियों का कहना है कि ठेका प्रथा समाप्त कर उन्हें नियमित किया जावे और उनके बैंक खातों में सीधे वेतन भुगतान किया जावे जैसा अन्य विभागों में किया जा रहा है इसके अलावा वे दे
सम्मान राशि के रूप में 4000 की राशि की मांग कर रहे हैं जो अन्य विभागों के कर्मचारियों को दी जा रही है लेकिन नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों को वह राशि नहीं मिल रही !
महासंघ के नारायणपुर जिला अध्यक्ष विकास शर्मा द्वारा बताया गया है कि हमने कई बार ज्ञापनों के माध्यम से शासन को अपनी मांगों के अवगत कराया लेकिन हमारी आवाज हमेशा अनसुनी की गई हमारी प्रमुख मांग है की नगरी निकायों में प्लेसमेंट एवं ठेका प्रथा को तत्काल बंद किया जाए|
और कर्मचारियों को निकायों में से 5 से 10 वर्ष की सेवा के बाद समायोजित किया जावे इसके अलावा हम चाहते हैं कि 13 मार्च 2024 को गठित बारीक समिति ने महासंघ के पदाधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया जावे उन्होंने यह भी कहा हमने शासन से कई बार हमारी मांगों पर ध्यान देने की अपील की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं इसलिए हम 19 नवंबर 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय ले रहे हैं
अध्यक्ष -विकास शर्मा
उपाध्यक्ष -जवाहर यादव/ नागेंद्र नाग
सचिव -निर्मला साहू
कोषाध्यक्ष -सुकुमार मंडल
मीडिया प्रभारी – गणेश विश्वास
कार्यकारिणी सदस्य – कुमारी डाली देवांगन, तुलसी भारद्वाज, खुशी पात्र, विनय भारती, राजकुमार देशमुख, भुवनेश्वर पात्र, सुनील पात्र



