खैरागढ़ – खैरागढ़ ब्लॉक के तहत आने वाले ग्राम गातापार कला निवासी प्रशांत वर्मा के निवास पहुँचकर राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं दिया।
बता दें कि प्रशांत वर्मा ने पीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाकर नायाब तहसीलदार के लिए चयनित हुए है जिसके तारतम्य में श्री सिंह ने उन्हें बधाई देने उनके निवास पहुँचे व बधाई देते हुए कहा कि आपको और आगे बढ़ना है।
यहीं रुकना नहीं है। आपने सफलता की एक सीधी चढ़ी है। यह सफलता आपने अकेले हासिल नहीं किए हैं, इसमें अनेक लोगों का योगदान है, जैसे- शिक्षक, माता-पिता, परिवार, दोस्त और सरकार का भी योगदान हैं, जिसे आप भूल जाते हैं।
सरकार हमारी पढ़ाई पर कितना खर्चा करती है, यह भी ध्यान रखना चाहिए। आपके सफलता के पीछे कितने लोगों का योगदान और त्याग है।
इतने लोगों ने योगदान दिया है तो आपकी जवाबदारी भी बनती है, किसी को भूलना नहीं है।
श्री सिंह ने चयनित अभ्यर्थी प्रशांत वर्मा से कहा कि आपसे अंचलवासियों को काफी अपेक्षा है। जितने लोगों का योगदान है, उनको हर क्षण याद रखना है।
व यहां के लिए कुछ करने का अवसर मिले तो आगे आकर जरूर करें। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जीवन देवांगन, खुमान देशलहरे, अर्जुन क्षत्रिय सहित वार्डवासी उपस्थित थे।



