तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट ;-
नारायणपुर | नारायणपुर जिला के शहर मध्य स्थित स्वामी आत्मानंद शा .उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्च मा.विद्यालय बखरूपरा के प्रांगण में लगा नल (बोरिंग) से विगत कई दिनों से पीली मिट्टी युक्त पानी निकल रहा है , छुई युक्त मट मैला पानी लिकलने से पीने योग्य नही है,|
जिसके चलते बच्चों एवम स्कूल स्टाफ को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन का कहना है की कई बार नारायणपुर नगर पालिका में इसकी सुचना दी गई किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है चूंकि परिसर में प्राथमिक स्कूल से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय का संचालन हो रहा है|
जिसमें 190 बच्चे एवम 10 स्टॉफ को नल से गन्दा पानी आने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, आज अच्छी बात यह रही कि स्कूल के शिक्षक ने बताया की नारायणपुर नगर पालिका द्वारा टैंकर की व्यवस्था कराई गई जिससे बच्चो और स्कूल स्टॉफ को काफी राहत मिली। बुलन्द टाइम्स न्यूज़ के संभगीय हेड के द्वारा फोन में सपर्क कर नल से निकलने वाली दूषित पानी के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जल्दी ही नल को सुधरवाने का आश्वाशन दिया गया l



