छत्तीसगढ़ | 100 दिवसीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत उपजेल बालोद में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विजिट कर टीबी जागरूकता अभियान के साथ संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग किया गया।
इस दौरान स्क्रीनिंग अभियान में जिला जेल के 250 कैदियों का स्क्रीनिंग किया गया जिसमें 12 लोग टीबी के संदेहास्पद,
तथा उच्च जोखिम समूह मैं 60 साल से अधिक उम्र के 4, और हाइपरटेंशन एवं मधुमेह वाले 28 लोग मिले लक्षण युक्त व्यक्तियों के लिए NAAT जांच हेतु फाल्कन ट्यूब एवं उच्च
जोखिम समूह के व्यक्तियों को Xray कराने के लिए निर्देशित किया गया स्क्रीनिंग में जिला टीबी टीम विकासखंड से चिरायु टीम एवं पीरामल स्वास्थ्य की टीम उपस्थित थे।



