Oplus_131072
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दीनदयाल साहू सहित जिले के प्रमुख पहुंचे विधायक निवास राजिम।
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
राजिम। गुरुवार को राजिम विधायक रोहित साहू के निवासी कार्यालय पहुंच गुलदस्ता भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया, जिसमें उनके द्वारा 2024 में घोषित ग्राम फुलझर में आयोजित सिरजन लोक कला महोत्सव मंच में कि अंचल के सुप्रसिद्ध पर्यटन और दैवीय स्थल घटारानी में भवन का इस वर्ष मद आ जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि उक्त भवन निर्माण राशि की स्वीकृति 7लाख रुपए है,जिसका निर्माण एजेंसी पूर्व वर्ष में मंडी बोर्ड रायपुर में होने के कारण विलम्ब हो गया, किन्तु विधायक श्री साहू के प्रयास से उनके ही ही मद से सरपंच ग्राम पंचायत फुलझर के द्वारा उक्त निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाना है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सिरजन के प्रादेशिक और जिला स्तर के पदाधिकारियों में खुशियों की लहर है, इसलिए उनके निवास और कार्यालय राजिम पहुंचकर आभार व्यक्त किया, जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दीनदयाल साहू भिलाई केन्द्रीय प्रतिनिधि डॉ ईश्वर तारक रायपुर संरक्षक डॉ नूतन लाल साहू संस्थापक गौकरण मानिकपुरी अध्यक्ष तुलेश्वर घृतलहरे गंगा बाई मानिकपुरी उपाध्यक्ष माहेश्वरी सिन्हा सचिव बाबूलाल साहू कोषाध्यक्ष गिरवर सिंह ध्रुव संरक्षक मण्डल चैतू राम तारक बुधारु यादव जयसिंह दीवान मुनेश्वर मानिकपुरी गंगाप्रसाद सिन्हा आदि उपस्थित थे।
विधायक से मुलाकात पश्चात राजिम के गायत्री मंदिर पहुंचकर संगठन के मजबूती विकास एवं एकता और निरंतर आगे बढाने आदि विषयों को लेकर संक्षिप्त गोष्ठी आयोजित किया गया,जिसका संचालन गौकरण मानिकपुरी ,निर्देशन डा दीनदयाल साहू और आभार डॉ ईश्वर तारक ने किया।




