बेमेतरा– नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर ओबीसी मुक्त आरक्षण होने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों की होड़ मची हुई है।
जहां भाजपा से 21 दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है|
वहीं कांग्रेस से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। पर शहर में हो रही चर्चा के अनुसार कांग्रेस से युवा कांग्रेस के निर्वाचित जिला महासचिव अतुल साहू की चर्चा जोरो पर है|
यूथ जो है नए चेहरे की तलाश में हैं। और अतुल साहू की छवि शहर में साफ और सुंदर नेतृत्वकर्ता के रूप में जानी पहचानी जाती हैं।



