विकास भुवाल की रिपोर्ट :-
बेमेतरा – छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में जिला अध्यक्षों को बदले जाने की कवायद चल रही थी लेकिन फिलहाल इस पर विराम लगा दिया गया है। पीसीसी चीफ ने साफ कर दिया है कि फिलहाल किसी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं किया जा रहा है|
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज हाईकमान को पदाधिकारी की लिस्ट दे चुके हैं इसके अलावा प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं के साथ भी मीटिंग हो चुकी है |
अब तक केवल तीन जिला अध्यक्षों के नाम ही एआईसीसी ने जारी किए हैं पार्टी में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से पहले ही निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है पार्टी ने ऑब्जर्वर भी बना दिए हैं|
जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि सीनियर नेताओं के साथ इस संबंध में बैठक हुई है संगठन को जहां भी कमजोर स्थिति दिखेगी वहां के लिए सूची आती रहेगी फिर हर सभी जिला अध्यक्षों को अपना-अपना काम करने के लिए कहा गया है।
लोकसभा चुनाव के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस संगठन और जिला अध्यक्षों के बदलाव की चर्चा चल रही है दरअसल कांग्रेस में कई जिला अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है दूसरी और बदलाव की संभावना को देखते हुए |
पुराने जिला अध्यक्ष निकाय चुनाव की तैयारी में रुचि नहीं ले रहे हैं इसका सीधा असर निकाय चुनाव की तैयारियों में पड़ता दिख रहा है अब तक कांग्रेस में जिलों में बैठकें नहीं की है।



